back to top

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 आश्रितों हेतु 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

जगदलपुर, 22 दिसंबर 2023 – कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील भानपुरी ग्राम बाकेल निवासी कु. शकिना और चोरोबाई की मृत्यु पानी में डूबने से पिता देवलाल कश्यप को, ग्राम केशरपाल निवासी बुदन्ती बेवा की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री व पुत्र को और ग्राम भानपुरी निवासी मंगतु कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती तुलसी कश्यप को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page