जशपुरनगर : ससुराल पक्ष वालो ने मांगे 30 लाख रुपये, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज…

जशपुरनगर | विवाहिता से दहेज के रूप में 30 लाख रुपए और फर्नीचर मांगने की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी विवाहित पीड़िता ने सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर के समक्ष एफआईआर दर्ज कराया।

जशपुर में वर्तमान में माता पिता भाई के साथ मायके में अपने 5 महीने के पुत्र के साथ विगत एक वर्ष से रह रही है। उसकी शादी जमशेदपुर निवासी विनोद सोनी के बड़े पुत्र मनीष सोनी के साथ हुई थी। विवाह के दो दिन बाद सास ललिता देवी, ससुर विनोद सोनी एवं देवर अनिश सोनी प्रताड़ित करने लगे।