back to top

राजनांदगांव: सिंगदई, मोहड टंकी की होगी सफाई,मोहारा क्षेत्र में 22 जनवरी की शाम नही होगी पानी सप्लाई…

मोहड़, सिंगदई, हल्दी, मोहारा क्षेत्र में आज शाम नही होगी पानी सप्लाई

Advertisements

राजनांदगांव 21 जनवरी। इस ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियों की सफाई की जा रही है। टंकी सफाई की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत सिंगदई मोहड टंकी (क्षमता 5.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण सिंगदई मोहड टंकी नहीं भर पायेगी। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 22 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 23 जनवरी शुक्रवार से पानी की सुचारू आपूर्ति की जायेगी।


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में नगर वासियो को साफ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 22 जनवरी गुरूवार को सिंगदई मोहड टंकी (क्षमता 5.00 लाख लीटर) की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।


आयुक्त ने बताया कि सिंगदई मोहड टंकी (क्षमता 5.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र मोहड़, ंिसंगदई, हल्दी, मोहारा बस्ती एवं बजरंग नगर क्षेत्र मंे कल 22 जनवरी गुरूवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 23 जनवरी शुक्रवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page