राजनांदगांव 10 जुलाई 2023। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क सिलाई (बेसिक) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 1 माह होगी। प्रशिक्षण दो पालियों में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से संध्या 4.30 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम कक्ष भदौरिया चौक राजनांदगांव में किया जाएगा।
प्रशिक्षण में काज करना, बटन लगाना, हुक लगाना, हेण्ड एम्ब्राईडरी, ड्रेस डिजाईन, सिलाई बुनाई, मशीन का रख-रखाव सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाएं 12 जुलाई 2023 से जिला कौशल विकास प्राधिकरण संयुक्त जिला कार्यालय के सामने कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाईल नंबर 9691311633, 7898147697, 9407735479 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं।









































