डोंगरगांव:त्योहार से पहले डोंगरगांव पुलिस का सख्त कदम अनावेदक को भेजा जेल…

डोंगरगांव। आगामी त्यौहार सीजन के मद्देनजर थाना डोंगरगांव पुलिस ने असमाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अनावेदक दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, अनावेदक दीपक साहू, पिता स्व. रामदयाल साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी वार्ड नं. 09, थाना डोंगरगांव के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में अपने टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और गस्त करते हुए अवैध गतिविधियों और असमाजिक तत्वों पर नजर रखी। इस अभियान में सउनि देवकुमार रावटे, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी और दीपक जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देश तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।
थाना डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि त्यौहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।