दुर्ग : ‘प्रयास’ में हुआ दिव्यांगों का वैक्सीनेशन….

दुर्ग 31 मई 2021जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के समन्वय से ‘‘प्रयास’’ श्रवण विकलांग संस्थान मूकबधिर विद्यालय, जी.ई रोड सुपेला भिलाई दुर्ग में दिव्यांगजनों का कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीनेशन हेतु विशेष शिविर लगाया था। जिसमें लगभग 100 दिव्यांगजनों 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का कोरोना टीकाकरण कराया गया ।

Advertisements

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीपी ठाकुर, कमलेश कुमार पटेल परिवीक्षा अधिकारी, प्रयास स्कूल के प्राचार्य राजेश पाण्डेय व उनके कर्मचारी, कल्याणी नशामुक्ति के संचालक अजय एवं संजय देशमुख तथा उनके आउटरिच वर्कर ने वालंटियर के रूप में तथा डायरेक्शन आफ अनलिमिटेड के सीएसआर विंग के सदस्यों ने वाल्टिंर के रूप में शिविर में भाग लिया। दिव्यांगों के आवागमन के लिए बस एवं ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बस में लाने ले जाने हेतु विशेष सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग के कर्मचारी अजय शुक्ला, विनय तिवारी, जन्तराम ठाकुर, गणेश राम वर्मा, अरूण उमरे, अरूण वर्मा, शेखचंद मेरिया एवं अन्य उपस्थित थे।