दुर्ग : महापौर धीरज बाकलीवाल ने लगाया कोरोना का दूसरा टीका , सभी लगायें दूसरा डोज,संक्रमण होगा बचाव महापौर….


दुर्ग 6 मई महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज कोरोना का दूसरा डोज जिला अस्पताल स्थित पंचकर्म विभाग में जाकर लगवाये । उन्होनें शहर के नागरिकों व्यक्तियों से अपील कर कहा कि उनका नंबर आने पर वे भी कोरोना का दूसरा टीका अवश्य लगायें । दूसरा टीका लगाये जाने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव होगा । व्यक्ति संक्रमित होने से बचेगा । उन्होनें कहा कोरोना का दूसरा टीकाकरण के संबंध में बहुत से अफवाह प्रचलित है अतः कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे और भ्रम में न आयें।

जीवन को सुरक्षित करने कोरोना का दूसरा टीका अवश्य लगायें पंचकर्म के अन्य स्टाफ,और वहाॅ उपस्थित लोगों से भी मुलाकात उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिये साथ वैक्सीन सेंटर का जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति कार्यकारिणी सदस्य दिलिप ठाकुर,डॉ. सुदामा चंद्राकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नेहा राजपूत,विकास यादव,जवाहर लाल साहू फॉर्मेस्टिस यशवंत कुमार वर्मा SMT विमला साहू नेहा देवांगन,कृति रामटेके अंजना रत्न प्रकाश पद्मिनी साहू,डिकेंद्र साहू निलेश यादव एवं अन्य के साथ निरीक्षण किया।