दुर्ग : विधायक एवं महापौर ने सभापति एव पर्यवारण प्रभारी एवं अन्य के साथ किया वृक्षारोपण कर प्रदेश एवं शहर वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी….


दुर्ग/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड 21 हनुमान नगर पानी टंकी एवं वार्ड 18 जवाहर नगर वाल्मीकि आवास के पीछे अमृत मिशन नव निर्माण गार्डन में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव एवं पर्यवारण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायदार पौधे लगाए।

Advertisements

मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण जरुरी है जैसे कि हम सब देख रहे कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कितनी कमियां रही मैं सभी से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक लोग अपने घर के आस पास एक पौधा अवश्य लगाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सभी लोग कम से कम एक-एक वृक्ष लगाने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा क्योकि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की भारी कमी से हमने बहुत लोगो को खोया।

पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए ऑक्सीजन आवश्यक और शुद्ध पर्यावरण से ही ऑक्सीजन प्राप्त होती है। प्राकृतिक प्रकोपों से बचाव के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है। सभापति राजेश यादव ने कहा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर वृक्षारोपण करें।
प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा सभी आने घर के आस पास एक पौधा जरूर लगाएं प्राकृतिक प्रकोपों से बचाव के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है।


इस मौके पर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा,एमआईसी अब्दुल गनी,सुश्री जमुना साहू, जयश्री जोशी,मनदीप सिंग भाटिया,पार्षद,प्रेमलता साहू, अरुण सिंह,अमित देवांगन, उषा ठाकुर,श्रद्धा सोनी, महेश्वरी साहू, निर्मला साहू,एल्डरमेन रत्ना नामदेव,हरीश साहू,कार्य पालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, सह अभियंता जिंतेंद्र समैया, अजय मिश्रा,उधान प्रभारी अनिल सिंह,विकास यादव,संदीप श्रीवास्तव, सैयद हनीश अहमद,निखिल खिचारिया के अलावा अन्य मौजूद थे।