
वर्दी का रौब, हैरान कर देगी रेप के आरोपी की ये करतूत: DSP ने दुर्ग में डॉक्टर की पत्नी से किया रेप, पहले महिला को पीटा, फिर किया दुष्कर्म, मोहन नगर थाने में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां समाज में आम नागरिकों की रक्षा करने वाले ही भक्षक बनने लगे हैं। दुर्ग में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी के साथ रेप किया। जानकारी मिल रही है कि डीएसपी साहब महिला का रिश्तेदार भी है। इसी के चलते उसका घर में आना-जाना रहता था। घर में महिला को अकेली पाकर उसने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर रेप किया। इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी हैं। महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डी एस पी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था। उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था। उसी समय महिला पर डी एस पी सहाब तोमेश की नियत बिगड़ी थी। इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि 4 महीने पहले आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था। वह शाम 7.30 बजे उसके घर पहुंचा था। उस समय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था। और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था। महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया।
घर में कोई नहीं होने की बात सुनने के बाद भी तोमेश घर में घुस गया। इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया।
घटना के बाद तनाव में थी महिला
पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई।
पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी। महिला को तनाव में देखकर पति ने पुलिस में एफआईआर कराने के लिए पत्नी से कहा। दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
मामले में पुलिस ने मिडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है, दुर्ग एस. पी. जितेंद्र शुक्ला ने आफ कैमरा कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी ये तो समय बताएगा कब होंगी ?