
वैश्विक स्तर पर भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अहमदाबाद गुजरात में आयोजित टीटीएफ (TTF) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल बना आकर्षण का मुख्य केंद्र

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी लेने के लिए पर्यटन प्रेमियों में दिखा विशेष उत्साह
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देशानुसार अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिल रहा नया आयाम
देश के प्रमुख राज्यों के लगभग 200 ट्रैवल एजेंट पर्यटन के प्रचार- प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ हुए पंजीकृत

अहमदाबाद में आयोजित TTF के पहले दिन 31जुलाई 2025 को उद्घाटन समारोह में जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी, गुजरात के पर्यटन मंत्री श्री मूलू भाई बेरा जी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी,गुजरात के पर्यटन सचिव श्री राजेंद्र कुमार जी और प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने दीप प्रज्वलन के साथ टीटीएफ अहमदाबाद का आधिकारिक शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा जी ने सभी स्टॉल में जाकर उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।
TTF अहमदाबाद के उद्घाटन सत्र के दौरान जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी और गुजरात के पर्यटन मंत्री श्री मूलू भाई बेरा जी ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टॉल में पहुंचकर छत्तीसगढ़ से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने उन्हें छत्तीसगढ़ टूरिज्म सर्किट की जानकारी प्रदान करते हुए टूरिज्म सर्किट की बुकलेट भेंट की और छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।









































