back to top

महापौर मधुसूदन यादव वार्ड निरीक्षण मंे आयुक्त के साथ सुबह पहुॅचे चिखली तथा लखोली राहुल नगर व कंचनबाग…


साफ सफाई एवं निर्माण कार्य हेतु लिया जायजा

Advertisements

राजनांदगांव 8 अपै्रल। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा व श्री शैकी बग्गा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा क्षेत्र के पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे व श्रीमती गिरजा निर्मलकर,पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर के अलावा अधिकारियो के साथ चिखली तथा लखोली क्षेत्र के राहुल नगर एवं कंचनबाग में घुमकर साफ सफाई एंव पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, वही उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


निरीक्षण में सर्वप्रथम महापौर श्री यादव चिखली दीनदयाल कालोनी में घुमकर साफ सफाई का जायजा लेकर प्रतिदिन नियमित रूप से निर्धारित समय तक सफाई कराने संबंधित को निर्देशित किए। उन्हांेने कहा कि सफाई कर्मी आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान मे रखकर जनभावनाओ के अनुरूप सफाई कार्यो का संपादन करेगे। उन्होंने देवांगन भवन के पास से अतिक्रमण एवं किराया भण्डार का समान हटवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि साफ सफाई के अलावा वार्डो में अतिक्रण तथा रोड में समान व मलमा रखने तथा गंदगी फैलाने वालो को समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही करे। उन्होने दीनदयाल कालोनी में उद्यान के पास भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए तथा लोधी समाज भवन के पास 6 सीटर शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।


इसी प्रकार लखोली वार्ड नं. 30 के कंचनबाग एवं 32 के राहुल नगर क्षेत्र पहुॅच वार्डवासियो से रूबरू हो साफ सफाई के संबंध में चर्चा कर निर्माण कार्य के संबंध में जायजा लिया। उन्हांेने बास टाल रोड एवं कंचनबाग विश्वकर्मा मंदिर के पास रोड एवं नाली निर्माण कराने प्रस्ताव तैयार करने तथा टुटे पुलिया का मरम्मत कराने कहा। वार्ड नं. 32 निरीक्षण क दौरान सरेखीन तालाब के आस पास साफ सफाई करने तथा सौदर्यीकरण के लिए टो वाल एवं पचरी निर्माण और जर्जर सार्वजनिक शौचालय तोडकर नया शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव देने कहा। पेयजल समस्या के निदान के लिए राहुल नगर में पाईप लाईन विस्तार करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए तथा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सिंटेक्स टंकी लगाने के निर्देश दिए।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने वार्डवासियो से अपने घर एवं आस पास साफ सफाई रखने, गिला सुखा कचरा अलग अलग कर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस दिए। उन्होंने साफ सफाई में सहयोग करने के अलावा ग्रीष्मऋतु में आवश्यकता अनुसार पानी का उपयोग करने की अपील किए। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे, सुश्री आयुषी सिंह,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्वास्थ्य एवं तकनीकि अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page