नक्सल हिंसा में शहीद पुलिस अधिकारी एवं जवानों को शहर भाजपा उत्तर मंडल ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि…

शहर भाजपा उत्तर मंडल के तत्वाधान में स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल चौक में नक्सल हिंसा में शहीद पुलिस अधिकारी एवं जवानों का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस आयोजन में मानपुर में वर्ष 2009 में नक्सली हमले में शाहिद हुए तात्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव शहीद वी.के.चौबे जी सहित विभाग के  29 शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे और शहीद एसपी वी.के.चौबे के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद मधु ने वीर शहीद एस पी वी.के.चौबे सहित सभी अमर बलिदानियों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि कर्त्तव्य की राह पर चलते हुए जो अपने प्राणों की आहूति देने से भी नहीं झिझके, ऐसे वीर बलिदानी अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण का नया इतिहास गढ़ते हैं और देश ऐसे वीर शहीदों का सदैव ऋणी रहता है ।

आयोजन में शहर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष हर्ष रामटेके, भाजपा नेता शिव वर्मा, मुकेश बघेल, रवि सिन्हा, सहित पदाधिकारीगण पारस वर्मा, अफजल खान, तरूण साहू, सुमीत भाटिया, संदीप भट्टाचार्य, पंकज कुरंजेकर, भिष्म देवांगन, हेतल भोजानी, जीवन चतुर्वेदी, राजेश अग्रहरि, मुकेश शर्मा, मुकेश ध्रुव, मनीष मानिकपुरी एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।