राजनांदगांव: नववर्ष की रात सूने मकान में चोरी चांदी के जेवर व नकदी पार…

Demo photo

Advertisements

राजनांदगांव,। 31 दिसंबर की रात जब शहर नये वर्ष के आयोजन को लेकर उत्सव मना रहा था। अज्ञात आरोपियों ने रायपुर नाका के समीप कॉलोनी के सूने मकान में दबिश देकर चांदी के जेवरों को पार कर दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के रायपुर नाका अंतर्गत बी.के. नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

घटना 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की बताई जारही है। आ जानकारी के अनुसार बी.के. नगर निवासी रमेश कुमार सोनछत्रा (77 वर्ष) के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर भीतर घुसे और आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, नकदी व घड़ी पर हाथसाफ कर दिया।चोर चांदी कीपायल, बिछिया एवं अन्य जेवरात (लगभग 5 तोला), 10 हजार रुपये नकद तथा एक लेडिस घड़ी चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांचकी जा रही है।