
रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्री नबीन को उनके नवदायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान श्री नीलू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने नितिन नबीन के सरल स्वभाव और मजबूत सांगठनिक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में संगठन प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए नितिन नबीन ने पार्टी को चुनावों में उल्लेखनीय सफलता दिलाई। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
सौजन्य भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और पार्टी को आगे मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।









































