
राजनांदगांव। राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय के नाम में लोकसभा चुनाव की मुहर लगने की खबर सूत्रों से प्राप्त हुई हैं।
आपको बता दें की सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एक बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय के नाम के साथ रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग से विजय बघेल सहित तीन महिला प्रत्याशी के नाम पर भाजपा आलाकमान ने मुहर लगाई है।









































