
रायपुर। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से लेकर उत्तरी तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका) सक्रिय है, जो पूर्वी झारखंड से होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य भागों को पार करते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है। इसके असर से 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से रायपुर को छोड़कर प्रदेश के अन्य मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में — जिनमें बस्तर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग शामिल हैं। हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।
उत्तर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां बारिश या आंधी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पिछले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
बिलासपुर : अधिकतम तापमान 41.4° C, न्यूनतम तापमान 25.2° C
रायपुर : अधिकतम तापमान 41.2° C, न्यूनतम तापमान 25.1° C
माना एयरपोर्ट : अधिकतम तापमान 41.2° C, न्यूनतम तापमान 20.5° C
पेंड्रारोड : अधिकतम तापमान 40.3° C, न्यूनतम तापमान 20.6° C
अंबिकापुर : अधिकतम तापमान 38.5° C, न्यूनतम तापमान 22.5° C
दुर्ग : अधिकतम तापमान 40.02° C, न्यूनतम तापमान 23.5° C
राजनांदगांव : अधिकतम तापमान 41.0° C, न्यूनतम तापमान 22.5° C









































