बिग ब्रेकिंग: शंकरपुर बोरी गोदाम में लगा आग, मौके पर चिखली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर शिवानंद चौक के मुक्ति धाम रोड पर स्थित एक पुराना बोरी खरीददार के गोदाम में आज लगभग 1 से 2 बजे की बीच भीषण आग लग गई जिसमें गोदाम में रखे बोरी और अन्य सामान जल कर राख हो गया है। आग इतना भीषण था कि दूर से देखा जा रहा था। मौके पर चिखली चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर स्थित जिस बोरी गोदाम में आग लगा है उसके मालिक का नाम राजेश देवांगन बताया जा रहा है। आग की खबर से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है।