back to top

राजनांदगांव चिखली: बोल बम समिति जय श्री केदारनाथ मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन…

राजनांदगांव। शहर के चिखली वार्ड नंबर 6 में बोल बम समिति जय श्री केदारनाथ मंडल के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शहर में महाशिवरात्रि पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शासकीय चिखली स्कूल के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisements

विशाल भंडारे का संयोजक देवेश वैष्णव और शुभम सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बम समिति जय श्री केदारनाथ मंडल चिखली शांति नगर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की गणमन विभूतियां ने आकर भगवान शिव जी का प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद में चावल, कड़ी, पूड़ी, सब्जी, खीर की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर देवेश वैष्णव, हिमांशु वैष्णव, उत्तम, प्रखर, राजेंद्र, राहुल, प्रशांत, पंकज सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page