बिलासपुर: राष्ट्रीय रजक महासंघ की जिला इकाई बिलासपुर का गठन नई कार्यकारिणी घोषित…

बिलासपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला एवं महानगर इकाई बिलासपुर की संयुक्त बैठक संत गाडगे भवन, जराहाभाठा महाराणा प्रताप चौक में आयोजित की गई। बैठक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजक के मुख्य आतिथ्य एवं महानगर अध्यक्ष श्री विजय रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे महाराज के तेलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना से किया गया।

बैठक में महानगर इकाई के पदाधिकारियों का परिचय दिया गया तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवियों का स्वागत महासचिव श्री दरस राम कर्ष एवं सचिव श्री रामबाबू कर्ष ने किया। इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।

राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजक ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए पदाधिकारियों से सामाजिक दायित्वों के सक्रिय निर्वहन की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया तथा प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव की जानकारी दी।

जिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से
संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला इकाई बिलासपुर का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संरक्षक मंडल में श्री रामधन रजक, श्री एम.आर. कौशिक, श्री चंद्रकुमार निर्णेजक, श्री उदासीराम कर्ष, श्री ओमप्रकाश निर्मलकर, विधि निर्मलकर, रामलाल बरेठ, श्री जयराम निर्णेजक एवं श्री मानूराम रजक शामिल हैं।

पदाधिकारियों की घोषणा
अध्यक्ष: श्री बहोरन कर्ष (सकर्रा)
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री सुशील निर्मलकर
उपाध्यक्ष: रामानुज निर्णेजक (मस्तूरी), संतोष निर्मलकर (तखतपुर), शिव निर्मलकर (बिल्हा), हीरालाल निर्मलकर (मल्हार), जगदीश निर्णेजक (परसदा मस्तूरी), गंगा निर्मलकर (दगौरी), दिलीप निर्णेजक (शारधा बिल्हा)
महासचिव: श्री शाखा राम निर्मलकर (लाखासर तखतपुर)
सचिव: धनंजय कर्ष (बिलासपुर), श्रवण निर्मलकर (करगीखुर्द कोटा), दयाराम निर्मलकर (सिलतरा तखतपुर), रोहित रजक (गुड़ी सीपत), सुखदेव निर्मलकर (तिफरा बिलासपुर)
कोषाध्यक्ष: राम निहोरा निर्मलकर (सरकंडा)
उपकोषाध्यक्ष: रेवाराम निर्मलकर (बरतोरी बिल्हा)
संगठन सचिव: रिखीराम रजक, नारायण रजक, तुलाराम निर्मलकर, रमेश रजक, रामकिशोर रजक
सहसचिव: राजकुमार कर्ष, हरिराम निर्मलकर, राजकुमार निर्मलकर, रूपेश निर्मलकर
सलाहकार: मनहरण निर्मलकर, भुवनेश्वरी कर्ष, भागवत रजक, रामकुमार निर्मलकर, लखनलाल रजक, रामदुलारे निर्मलकर
जिला प्रवक्ता: सिद्धराम कर्ष, जय रजक, दिनेश निर्मलकर
मीडिया प्रभारी: ओमप्रकाश निर्मलकर, रवि राज रजक, रिंकू निर्मलकर
सोशल मीडिया प्रभारी: संजय रजक

शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन
समाज में शिक्षा के प्रसार हेतु शिक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें डॉ. हरीश रजक (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), डॉ. विनोद निर्मलकर (कृषि महाविद्यालय), शत्रुघ्न निर्मलकर एवं नेपाल कर्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को नामांकित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री रामबाबू कर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कर्ष ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व महानगर इकाई के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।