back to top

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित जुलुस में शामिल होकर जैन समुदाय को जयंती की दी बधाई…

राजनांदगांव 31 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज प्रातः जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जुलूस में शामिल होकर जैन समुदाय के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी।


महापौर श्री यादव महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित जन कल्याण रैली में शामिल हुई और जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य, और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी एवं आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी साथ ही पशुबलि, जातिगत भेदभाव आदि की कड़ी निंदा की। उन्हांेने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये सिद्धांतों को आत्मसात करना है और उन पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page