ब्रेकिंग न्यूज: राजनांदगांव के बरगा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा बुजुर्ग की मौके पर मौत…

राजनांदगांव। जिले के ग्राम बरगा चौक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के पुर्जे तक अलग हो गए।

Advertisements

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के हिस्से सड़क पर बिखर गए और बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामवासियों ने बताया कि बरगा चौक क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का अक्सर आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से वहां स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है।