
भिलाई : खुरमुंडा हत्याकांड को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान आया है ।गृह मंत्री श्री साहू ने बुधवार को कहा कि मामले में पुलिस की जांच सही दिशा में चले मामले में गिरफ्तारी हुई है ।
और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। भाजपा के लोग इस मामले में चिल्लाते रहे इस मामले में कुछ नहीं हो रहा है ।लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सही दिशा में जांच की है ।
विदित हो कि दुर्ग जिले के अमलेश्वर के पास खुडमुरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। लगभग 3 माह पुराने इस मामले में लंबी जांच के बाद अब जाकर पुलिस को सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है ।
हत्या का मास्टरमाइंड परिवार का बेटा निकला जांच के दौरान पुलिस गंगाराम सोनकर के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। गंगाराम ने तीन साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है ।बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में मामले का खुलासा होगा।









































