
भिलाई। थाना पुलगांव पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने- अपने जुपीटर तथा एक्टीवा वाहन में एक-एक कार्टून में प्रतिबंधित स्वापक औषधि कोडिन फास्फेट कप सिरप को बिक्री करने हेतु पीसेगांव बांथा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में ग्राहक तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने वासु चन्द्राकर उर्फ गोलू पता बैगा पारा नटराज मूर्ति के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग व संजय तिवारी उर्फ सोनू पता गया नगर मानस मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को गिरफ्तार किया।
संजय तिवारी के कब्जे से वाहन एक्टीवा कं. सी जी 07 बी के 7647 में भूरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पूरी भरी हुई शीलबंद हालत् में कुल 70 शीशी कुलमात्रा 7.0 लीटर कुल कीमत 12460 रू. का कप सिरप एंव पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 2000 रू. एवं एक नग सैमसंग मोबाईल फोन कीमती 20000 हजार रू. बरामद किया तथा आरोपी वासू चन्द्राकर के कब्जे से भूरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पूरी भरी हुई शीलबंद हाल में कुल 60 शीशी कुल मात्रा 6.0 लीटर कुल कीमत 10680 रू. का कप सिरप एंव जामा तलाशी लेने पर पहने पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 1000 रू. एंव एक नग ओप्पो मोबाईल फोन कीमती 5000 हजार रू बरामद किया है। कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, दो नग मोबाईल, दो वाहन आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 21 सी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।









































