
भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 नेवई पुलिस के अनुसार स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी निवासी खिलेश्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम खोरपा पाटन निवासी सतीश कुमार मरकाम ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी ने खुद को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में वेल्डर ग्रेड 3 पद पर कार्यरत बताते हुए बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 10 फरवरी2022 को उसके घर आकर अपनी पत्नी की उपस्थिति में सात लाख रुपए नगद लिए और सात माह के भीतर नौकरी दिलाने या रकम वापस करने का वादा किया।
रकम लेते समय आरोपी नेयूनियन बैंक पाटन शाखा के तीन कोरे चेक गारंटी के रूप में दिए थे । समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा। बाद में 28 जुलाई 2023 को आरोपी ने लिखित इकरारनामा भी दिया, जिसमें रकम लेने की बात स्वीकार की।
नेवई थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर के तहत आरोपी सतीश कुमार मरकाम के खिलाफ धारा 420 भारतीय दंड संहिता में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।










































