back to top

कबीरधाम :सोशल मीडिया दोस्ती बनी जाल , शादीशुदा महिला ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादीशुदा महिला (27) ने नाबालिग लड़के से दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान महिला से हुई थी।

Advertisements

दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page