
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गातापार थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो भैंसा और एक वाहन जब्त किया है।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को मोबाइल मुखबिर से जानकारी मिली कि ओमप्रकाश साहू (उम्र 21 वर्ष), निवासी शीतला माता चौक दशरमा, बलौदा बाजार, दो भैंसों को टाटा एस वाहन (सीजी 22 एएच 1996) में भरकर पांडादाह की ओर से कथित तौर पर कत्लखाने ले जा रहा है। भैंसों को बिना चारा-पानी के, भूखे-प्यासे हालत में और क्रूरता पूर्वक रस्सी से कसकर बांधा गया था।
सूचना मिलते ही केसीजी पुलिस टीम सक्रिय हुई और गातापार थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहन को रोककर जांच की। वाहन में भैंसों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। दस्तावेज पूछे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
क्या-क्या हुआ जब्त?
02 नग भैंसा
टाटा एस वाहन (सीजी 22 एएच 1996), मूल्य लगभग 7.50 लाख रुपये
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 77/25, धारा 4, 6, 10, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस की सराहनीय पहल
केसीजी पुलिस टीम की तत्परता और सजगता के कारण पशु क्रूरता की यह गंभीर घटना समय रहते रोक ली गई। टीम ने इस पूरी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









































