मोहला : कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी में मतदाताओं को वितरित किये जा रहे मतदाता सूचना पर्ची का निरीक्षण किया…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

      मोहला 31 अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मतदाताओं को वितरित किये जा रहे मतदाता सूचना पर्ची का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करें।

जिससे मतदाता सुविधाजनक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दौरान नगर पंचायत के नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रियवंदा रामटेके, नायाब तहसीलदार दिनेश कुमार उपस्थित थे।