मोहला: चिल्हाटी पुलिस और तहसील विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 बोरी अवैध धान व दो कोचियों से 29 क्विंटल धान जप्त…


मोहला-मानपुर। सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस और तहसील विभाग ने अवैध धान परिवहन व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, एएसपी ऑप्स श्री देवचरण पटेल और एसडीओपी श्री ताजेश्वर दिवान के मार्गदर्शन में यह संयुक्त अभियान संचालित किया गया।

Advertisements

थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक क्रमांक MH 35 AJ 1371 को रोककर जांच की, जिसमें 350 बोरी (126 क्विंटल) धान अवैध रूप से महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस व तहसील टीम ने मौके पर धान को जप्त कर लिया।

इसके अलावा ग्राम पेंदलकुही में दो धान कोचियों पर भी दबिश दी गई। यहाँ 29 क्विंटल धान बिना वैध दस्तावेज के पाया गया।

  • कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल धान
  • कोचिया सुरेश कुमार तारम से 19 क्विंटल धान जप्त किया गया।

तहसीलदार श्रीमती अनुरिमा टोप्पो के साथ संयुक्त टीम ने सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई करते हुए धान को कब्जे में लिया है।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी जारी रहेगी तथा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।