back to top

मोहला: धान खरीदी अंतिम चरण में, खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त…

मोहला 29 जनवरी 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य अंतिम चरण में भी पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में किसानों के सुविधा के लिए सभी प्रकार व्यवस्था की गई है। जिससे जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है।

Advertisements


खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में इस विपणन वर्ष के लिए कुल 44,065 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 38,658 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया जा चुका है। धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक कुल 55,847 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी हुई है।

धान विक्रय को सुव्यवस्थित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 700 टोकन जारी किए जा रहे हैं। आगामी दो दिवस में लगभग 1,400 किसान धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में पहुंचेंगे। जिले में प्रतिदिन औसतन 2,874 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैै।

Advertisements

You cannot copy content of this page