
सेंट्रल जनरल आब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

–अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता पोस्टर पर हस्ताक्षर कर एवं शपथ लेकर मतदान करने किया प्रेरित
मोहला 03 नवंबर 2023। मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 के अंतर्गत आज जिले के दौरे पर रहे सेंट्रल जनरल आब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली, कलेक्ट्रेट कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड पहुंचकर वहां से वापस होकर कलेक्ट्रेट में समापन हुआ।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने मतदाता जागरूकता पोस्टर पर हस्ताक्षर कर एवं शपथ लेकर नागरिकों को अवश्य मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान जिले में नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद,
पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार, व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, आर.ओ. डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









































