back to top

मोहला : सेंट्रल जनरल आब्जर्वर धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया …

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

      मोहला 03 नवंबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत जिले के दौरे पर रहे सेंट्रल जनरल आब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले,

Advertisements

आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने आज शासकीय नवीन लाल श्यामशाह महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर यहां कियें गयें सुरक्षा के उपाय से रूबरू हुए। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन की सुचिता और निष्पक्षता बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान रखें।

अधिकारियों ने कहा कि कोई भी शिकायत का मौका ना मिले इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यहां लगायें गयें सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा के मद्देनजर किए गए उपाय से अवगत हुए।

इस दौरान जिले में नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद, पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार, व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, आर.ओ. डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page