मोहला-मानपुर : गृह ग्राम पानाबरस विकासखंड मानपुर में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया गोवर्धन पूजा….

गोवर्धन पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए किया सुख समृद्धि का कामना

Advertisements

गौमाता की पूजा कर खिलाया अन्न

छत्तीसगढ़ सरकार के सुराजी गांव योजना के तहत गौठान दिवस कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने गृह ग्राम पानाबरस में गोवर्धन पूजा एवम पशुधन का पूजा अर्चना कर अन्न खिलाए।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिला समूहों को समृद्ध बनाने एवं आजीविका हेतु गौठानो में बिहान के द्वारा बहुद्देश्य कार्यक्रम संचालन किए जा रहे है।

विधायक ने गौठान दिवस के दिन ग्रामीणों को शुभकामनाएं दिया एवम कहा की गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गोबर खरीदी के साथ जैविक उर्वरक से ग्रामीणों को लाभ हो रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिला समूहों को समृद्ध बनाने एवं आजीविका हेतु गौठानो में बिहान के द्वारा बहुद्देश्य कार्यक्रम संचालन किए जा रहे है।

गौठान दिवस कार्यक्रम में सरपंच जयंती बाई, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सुरजू टेकाम, डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी अमितनाथ योगी मानपुर, बीपीएम रामकुमार विषकर्मा, क्षेत्रीय समन्वयक चंदन राजपूत, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवम गौपालक उपस्थित थे।