back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी छठ पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 28 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश मंे उन्होनंे कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पर्व नहाय खाये के साथ प्रारंभ होता है और इस पर्व मेें उगते और डुबते सूर्य की आराधना की जाती है।

Advertisements

छठ पर्व पर षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाट जाकर पूजा करते है और फिर दूसरे दिन सूर्याेदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा का समापन करते है तथा प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोडते है।

उन्होने कहा कि कार्तिक मास के चौथ के दिन नहाय खाय के साथ प्रारंभ होकर सप्तमी के दिन उगते सूरज की पूजा कर निर्जला रहकर व्रत पूरा करते है। उन्होंने नागरिकों से छठ पर्व को उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है, ताकि परिवार सहित नगर में खुशहाली कायम रह सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page