back to top

मोहला : शराब के नशे में धुत दामाद ने जलती लकड़ी से सास पर किया वार, मौत…

अंबागढ़ चौकी । शराब के नशे में धुत युवक ने जलती लकड़ी से बुजुर्ग महिला पर वार किया जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला मानपुर थाने के ग्राम उरझे का बताया जा रहा है।

Advertisements

मानपुर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी से झगड़ा करते हुए बीच बचाव में आई सास पर जलती लकड़ी से वार कर दिया। प्रार्थी जयसिंग ने थाना आकर सूचना दी कि सुदामा बोगा जलती लकड़ी से अपनी सास पर वार कर फरार हो गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रवाना की ग आरोपी की तलाश आसपास के गांवों में 1- की गई। आरोपी जंगल में छुपा हुआ था।

बताया जाता है कि भाभी श्रीमती सामको बाई कोडोपी पति जैनू कोडोपी उम्र 50 साल निवासी उरझे, थाना मानपुर जो कि रात्रि में खाना खाने के बाद घर के बरामदे 5 में आग सेंक रही थी, उसी दौरान आरोपी सुदामा बोगा शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था इस दौरान सास बीच बचाव कर झगड़ा करने से मना कर रही थी, कि आरोपी ने गुस्से में आकर पास में पड़ी जलाऊ लकड़ी से मृतिका सामको बाई के सिर पर लगातार तीन चार बार मारा जिससे मृतिका वहीं पर गिर गई, मृतिका की बेटी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लायी जहां डॉक्टर मौत होना बताया, आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page