
राजनांदगांव : रात 9 बजे थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि कन्हारपुरी में एक बुजुर्ग व्यक्ति गुमसुन सुनसान जगह पर घायल अवस्था में बैठा है। कि सूचना डायल-112 को प्राप्त होने से डायल-112 के पुलिस टीम द्वारा थाना लेकर आये। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पता सही नहीं बता पा रहा था,
जिस जिस स्थान का नाम उक्त व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा था वहां पर बुजुर्ग व्यक्ति के फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने पर उक्त व्यक्ति की पहचान डोमार साहू ग्राम सुरपा थाना जामगांव जिला दुर्ग का होना पता चला।
बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनो से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके पास राजनांदगांव आने के लिये रात्रि व बारिश होने के कारण कोई साधन नहीं है,
गांव के रहने वाले है बताने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर निरीक्षक एमन साहू के द्वारा पुलिस थाना स्टाफ के माध्यम से बुजुर्ग व्यक्ति डोमार साहू को ग्राम सुरपा थाना जामगांव जिला दुर्ग ले जाकर परिजनों को सुपुर्दनामे पर सौपा गया। परिजनों द्वारा राजनांदगांव कोतवाली पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।









































