back to top

राजनांदगांव : शहर में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का होगा आयोजन…

राजनांदगांव । शहर के दिग्विजय स्टेडियम में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय फोटो ग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त फोटो ग्राफी प्रतियोगिता तीन स्तरों वाली होगी । प्रेस फोटोग्राफर व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मनोज देवांगन ने बताया कि उक्त फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 10वीं 11वीं से लेकर कालेज के छात्र भाग ले सकते हैं।

वहीं इस फ्रीलांसर प्रतियोगिता में कोई भी फोटोग्राफर चाहे वह लड़का हो या लड़की, महिला – पुरुष आदि सभी अपनी-अपनी श्रेणी में भाग ले सकते हैं। बताया गया कि प्रतिभागियों द्वारा कोई भी कैमरा या मोबाइल से फोटो क्लिक किये जा सकेंगे.

फोटो ग्राफी दिवस पर आयोजित उक्त फोटो ग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को क्लिक फोटो बिना एडिट किए प्रतियोगिता स्थल में ही कम्प्यूटर में जेपीईजी फार्मेट में जमा/अपलोड करना होगा।

बताया गया कि प्रत्येक श्रेणी में 3-3 विषय सरल रूप से प्रतियोगिता स्थल में आबंटित किए जाएंगे, प्रतिभागी को प्रत्येक विषय पर एक एक फोटो अपलोड कराना होगा विषय के बारे में तकनीकी जानकारी प्रतियोगिता स्थल में प्रतियोगिता के पहले प्रदान की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page