
अर्जेटीना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंडर 19 वल्ड चेम्पियनशिप वालीबाल प्रतियोगिता में खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर नगर के महेन्द्र धु्रवे को महापौर हेमा देशमुख ने दी बधाई
राजनंादगांव 5 सितम्बर। अर्जेटीना में अंतर्राष्ट्रीय अंडर 19 वल्ड चेम्पियनशिप वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गयी प्रतियोगिता में संस्कारधानी राजनांदगांव का बेटा महेन्द्र ध्रुवे ने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। विदेश में जाकर वालीबाल खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर परचम लहराने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने महेन्द्र धु्रवे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का होनहार खिलाडी की माता श्रीमती संध्या धु्रवे एवं उनकी मोसी श्रीमती रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाडी है, इन्ही की प्रेरणा से खेल में विदेश मे जाकर वालीबाल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर महेन्द्र ने संस्कारधानी का नाम रोशन किया है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि अच्छा खेल कर इन्होंने छत्तीसगढ़ सहित संस्कारधानी का नाम रोशन किया है, वह आगे भी ये इसी प्रकार मेहनतकर उचाईयों मंे पहुॅचे तथा शहर व प्रदेश का नाम देश विदेश में रोशन करे यही भगवान से प्रार्थना करते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅ। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाडी श्री मनीष गौतम, सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील बंसोड ने भी श्री महेन्द्र ध्रुवे को बधाई दिये है।









































