राजनांदगांव:आदर्श ग्राम सुरगी में 25 अक्टूबर को मंडई मेला…

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री के आदर्श ग्राम सुरगी में 25 अक्टूबर को मंडई मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम में दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रात्रिकालीन समय में लोगों के मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी “राधा कृष्ण नाच पार्टी” ग्राम दुर्रे बंजारी का विशेष प्रदर्शन रखा गया है।

ग्रामीण जनों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।