राजनांदगांव:डकैती की घटना में शामिल तीन फरार आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे गए…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने डकैती की गंभीर वारदात में शामिल तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 11 अप्रैल 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने तीन साथियों के साथ ग्राम बरगाही जा रहा था। इसी दौरान पुराना ढाबा के पास नीले रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार (CG 07 AU 3018) में सवार आरोपियों पुरुषोत्तम उर्फ जादू देवांगन, नितिन साहू, राहुल सिंह, आदित्य पालेवाल एवं अभिषेक उर्फ दादा बंजारी ने रास्ता रोककर उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाया, बंधक बनाया और मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित से नकद 4,000 रुपये और बाद में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 20,000 रुपये की लूट की। पीड़ित किसी तरह मौके से भाग निकले और बाद में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 23 जुलाई 2025 को दो आरोपी , नितिन साहू और राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य तीन आरोपी घटना के बाद से फरार थे। दशहरा के दौरान आरोपियों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को तीनों फरार आरोपियों

  1. पुरुषोत्तम उर्फ जादू देवांगन पिता सोनुराम देवांगन (28 वर्ष), निवासी गौरी नगर,
    2.आदित्य पालेवाल उर्फ आदि पिता रामकुमार पालेवाल (25 वर्ष), निवासी गौरी नगर,
    3.अभिषेक उर्फ दादा बंजारी पिता राजेश बंजारी (25 वर्ष), निवासी शिवनगर नया ढाबा रोड,
    आरोपी आदित्य पालेवाल से घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल तथा पुरुषोत्तम देवांगन से नीली स्विफ्ट डिज़ायर कार (CG 07 AU 3018) जब्त की गई। साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव, रोशन सिन्हा एवं कमलेश सहारे की भूमिका सराहनीय रही।