राजनांदगांव:दीपावली मिलन के साथ पूर्व सैनिक परिषद की मासिक बैठक संपन्न…

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं जिला सैन्य मातृशक्ति राजनांदगांव की अक्टूबर माह की मासिक बैठक 25 अक्टूबर, रविवार को दीपावली मिलन के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से डोंगरगढ़ स्थित योद्धा फिजिकल एकेडमी के कार्यों की समीक्षा एवं सराहना की गई। साथ ही रानीसागर में अप्रैल से जुलाई माह तक आयोजित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। परिषद द्वारा संचालित ये दोनों प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं।

कार्यक्रम में संरक्षक श्री बसंत रावटे, संतोष सिंह, अशोक झा, उमेश गंगबेर, गुमान साहू, सी. एल. साहू, पियूष साव, जी. एस. भाटिया, तिरुपति राव, झनक विश्वकर्मा, संजय पवार, अमर साव, कमलेश विजयवार, जी. राजू, कन्हैया साहू, भोजेश्वर गंजीर, भूषण सिन्हा, युगल किशोर वर्मा, अंगेश्वर सिन्हा, उमा कुमार, कलीराम ठाकुर, घनश्याम साहू, दिलेंद्र साहू, आर. के. मिश्रा और कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

सैन्य मातृशक्ति की ओर से अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रावटे, संगीता साहू, शिवानी साव, ठगिया साहू, मिनेश साहू, भुनेश्वरी साव, द्रोपदी गंजीर, सुभद्रा विश्वकर्मा, सुनीता राव, ज्योति राजू, खुमेश्वरी सिन्हा, चंदा रानी विजयवार, शीतल सिन्हा एवं खिलेश्वरी गंजीर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में दीपावली मिलन के अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकता व सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।