back to top

राजनांदगांव:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का राजनांदगांव दौरा…

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का आज एक दिवसीय प्रवास जिले में हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Advertisements

डॉ. जांगड़े ने संगठनात्मक बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचना चाहिए।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Advertisements

You cannot copy content of this page