
राजनांदगांव।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा उत्तर मंडल द्वारा “विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता” का सफल आयोजन स्टेट हाई स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। प्रतियोगिता में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित भारत का स्वप्न साकार करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री खूबचंद पारख जी, श्री कोमल सिंह राजपूत जी, श्री रघुवीर सिंह वाधवा जी, श्री रोहित चंद्राकर जी, श्री ऋषिदेव चौधरी जी, पार्षद श्री राजा माखीजा जी, श्री प्रमोद झंझाडे जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुमीत सिंह भाटिया जी, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय श्री चंद्रभान जंघेल जी एवं श्री विनोद भारती जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी श्री साकेत वैष्णव जी, श्री अभिषेक यदु जी, श्री अपूर्वा समीर श्रीवास्तव जी ,श्री समीर श्रीवास्तव जी व श्री प्रमोद साहू जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े संदेश अपनी चित्रकला से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की रचनात्मकता को मंच दिया, बल्कि उनमें विकसित भारत के निर्माण हेतु सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित किया।राजनांदगांव।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा उत्तर मंडल द्वारा “विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता” का सफल आयोजन स्टेट हाई स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। प्रतियोगिता में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित भारत का स्वप्न साकार करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री खूबचंद पारख जी, श्री कोमल सिंह राजपूत जी, श्री रघुवीर सिंह वाधवा जी, श्री रोहित चंद्राकर जी, श्री ऋषिदेव चौधरी जी, पार्षद श्री राजा माखीजा जी, श्री प्रमोद झंझाडे जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुमीत सिंह भाटिया जी, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय श्री चंद्रभान जंघेल जी एवं श्री विनोद भारती जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी श्री साकेत वैष्णव जी, श्री अभिषेक यदु जी, श्री अपूर्वा समीर श्रीवास्तव जी ,श्री समीर श्रीवास्तव जी व श्री प्रमोद साहू जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े संदेश अपनी चित्रकला से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की रचनात्मकता को मंच दिया, बल्कि उनमें विकसित भारत के निर्माण हेतु सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित किया।









































