राजनांदगांव:सेवा में पद बढाने हेतु सरकार को सौपा ज्ञापन मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी…

राजनांदगांव:-  छत्तीसगढ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुशांत बेलेकर ने बताया कि वर्ष 2014 में  अधीनस्थ लेखा सेवा पदोन्नति एवं परीक्षा के लिए कोषालयीन लिपिकों के पद को शासन द्वारा कम कर दिया गया है, जबकि पूर्व में कोषालयीन लिपिकों के लिए पद अधिक था ।

अन्य विभागों में पदोन्नति एवं परीक्षा के पद अधिक है। जिसके लिए संगठन द्वारा कई बार शासन को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन आज तक दिनांक तक कर्मचारी हित में आदेश जारी नहीं किया गया और न ही इस संबंध में शासन द्वारा कोई ठोस पहल कि जा रहा है। पूर्व में चरणबद्व तरीके से माह अग्रस्त 2023 में काली पट्टी लगाकर, जिला स्तर, संभागीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री निवास घेराव किया।

13 सितम्बर 2023 को सचिव स्तर पर पदाधिकारी द्वारा चर्चा की गई, जिसमें अधीनस्थ लेखा सेवा में पद हेतु सहमति दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं किया गया है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है उक्त मांग के लिए प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्षों द्वारा पूर्व में भी शासन से पत्राचार किया गया है लेकिन आज तक कार्यवाही अपेक्षित है। 

उक्त के परिपालन में एक सूत्रीय मांग को लेकर संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है यदि 15 दिवस के भीतर मांग पूरी न किया गया, तो संगठन चरणबद्व तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगें