
राजनांदगांव, दिनांक 17 अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज वार्ड क्रमांक 39 हीरा मोती वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम डॉ. रमन सिंह जी के “सेवा ही संगठन” के संदेश को सार्थक करते हुए आयोजित किया गया।

अभियान में वार्ड की गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड 39 पार्षद श्री रवि सिन्हा, पारुल जैन, संजय चौरसिया, रितेश देवांगन, हिमांशु सोनवानी, राकेश ओटी, स्वच्छता दीदीगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि “स्वच्छता ही सेवा है” और अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद श्री रवि सिन्हा ने कहा कि “डॉ. रमन सिंह जी ने हमेशा सेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। हम उनके जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं।”
कार्यक्रम का समापन ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ के नारे के साथ हुआ।









































