राजनांदगांव – भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के आह्वान पर हर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के साथ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जिसमें विशेष रूप से जिले में संकट के समय हमारी जाबाज महिलाओं ने भी करोना वायरस के रूप में अपनी जान की प्रवाह ना करते हुए जनसेवा का कार्य निष्ठा पूर्वक किया है। इसी तारम्य में कोविड-19 महिलाओं योद्धाओं का सम्मान जिनमें डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य, सफाई कर्मियों के साथ जिन्होंने राशन व मास्क अधिक से अधिक वितरित किया, सहयोग किया व साथ ही जो बुजुर्ग महिलाएं कोविड-19 से ठीक होकर आई है उसका सम्मान जिला स्तर पर किया जाएगा।
Advertisements











































