
बागनदी पुलिस की लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही
अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बागनदी पुलिस के हत्थे चढ़ा
कुल 39.45 किलो गांजा कीमती 3,34,500/ एवं एक कार कीमती 5,00,000/ जुमला कीमती 8,94,500/-रू. की जप्ती
राजनांदगांव – गिरफ्तार आरोपी- टिंकु कुमार यादव पिता बोधी यादव उम्र 33 साल निवासी अकदुनी थाना मुफसिल जिला गिरीडीह झारखण्ड
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव मोहित गर्ग व अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में दिनांक 20.02.2024 को मन्नी ढाबा के पास नेशनल हाईवे में चेकिंग पाईंट लगाकर लगातार गाडियो की चेकिंग की जा रही थी
वाहन का पेपर को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया जाकर आरोपी का कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रंमाक 16/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर अपराध विवेचना मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नवीन एक्का, थाना प्रभारी बागनदी, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, आरक्षक अमित चन्द्रा, मुकेश यादव, दीपक साहू, सुनीन नवरत्न, लक्ष्मीकांत यादव थाना बागनदी की अहम भूमिका रही।









































