राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान…


राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के नेतृत्व में दिनांक 01.10.2021 को वरिष्ठ नागरिको के प्रति सम्मान और आभार प्रदर्शित करने के लिए वृद्धा आश्राम जाकर सभी वृद्ध महिला/पुरूषों को शॉल, श्रीफल, के साथ मिष्टान फल का वितरण किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे ने कहा कि बुजुर्ग हमारे पथप्रदर्शक होतें है उनके आर्शीवाद से सफलता मिलती है कोई भी व्यक्ति वरिष्ठजनों के आर्शीवाद से आगे बढ़ता है और अर्शीवाद से काम होता है। वृद्धजन का हाल चाल सुना गया उनके समस्याओं को सुना गया और उनके समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने अश्वासन दिया गया। वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल एवं रक्षा टीम और समता समाजिक संगठन के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई।