
राजनांदगांव 17 मई 2022। धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने के उद्देश्य से 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जनजागरूकता विकसित करने हेतु शासकीय कार्यालयों, जनसामान्य, समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर नशा पान के दुष्परिणामों को प्रचारित किया जाएगा। साथ ही नशा पान से दूर रहने के लिए संकल्प लिया जाएगा।









































