राजनांदगांव 6 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा दिनांक 8 व 9 मार्च 2021 को 2 दिवसीय महापौर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ की परांपरिक खेल खो, कब्बडी, फुगडी, गेडी, गिल्ली डंडा, जलेबी दौड, कुर्सी दौड, बोरा दौड, पिट्ठूल, रस्सा खीच, आदि खेलो की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें बच्चे, युवक, युवति, बुजुर्ग भाग लेगे।

खेल महोत्सव के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 व 9 मार्च 2021 को 2 दिवसीय महापौर खेल महोत्सव का आयोजित करने का निर्णय लिया गया, इस संबंध में बजट में भी प्रावधान किया गया था। खेल महोत्सव का शुभारंभ खैरागढ संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति पद्मश्री श्रीमती ममता चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10ः30 बजे म्यूनिस्पल मैदान में किया जायेगा।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. अंत्याव्यसायी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री नीता लोधी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोक गायीका श्रीमती कविता वासनिक सहित जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री पदम कोठारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर छाबडा, उपस्थित रहेगें। उन्होेने बताया कि 8 तारिख को प्रातः 10ः30 बजे से सभी खेलो को प्रारंभ किया जायेगा। छत्तीसगढ की पारंपरिक खेलों को बढावा देने के लिये उक्त महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवक, युवति, बुजुर्ग खेल खो-खो, कब्बडी, फुगडी, गेडी, गिल्ली डंडा, जलेबी दौड, कुर्सी दौड, बोरा दौड, पिट्ठूल, रस्सा खीच, आदि खेलों में भाग लेकर अपना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा म्युनिस्पल स्कूल मैदान मंे ही छत्तीसगढी व्यंजनों का गढकलेवा के रूप में स्टाल भी लगाया जावेगा। इसके महिला समुहो द्वारा अन्य स्टाल भी लगाये जायेगे।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि दिनांक 9 मार्च को खेल महोत्सव का समापन दोपहर 1ः30 बजे होगा जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जायेगा। समूह खेल में प्रथम पुरूस्कार 21 सौ रूपये, द्वितीय 15 सौ रूपये एवं तृतीय 11 सौ रूपये दिया जायेगा। इसी प्रकार व्यक्तिगत खेल में प्रथम पुरूस्कार 11 सौ रूपये, द्वितीय 07 सौ रूपये एवं तृतीय 5 सौ रूपये प्रदान किया जायेगा। साथ ही प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि 9 मार्च को समापन समारोह की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया जी होगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक जी करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती जयश्री दलेश्वर साहू जी सहित छ.ग अंत्यावयसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पटिला, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान एवं राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक उपस्थित रहेगे। इसके अलावा शुभारंभ एवं समापन अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महिला एवं बाल विकास की प्रभारी सदस्य श्रीमती बैना बाई टुरहाटे सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण उपस्थित रहेगे। उन्होंने पार्षदों,नामांकित पार्षदों गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व पत्रकार बंधुओं से म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में दिनांक 8 व 9 मार्च को आयोजित महापौर खेल महोत्सव में उपस्थिति की अपील की है।










































