
राजनांदगांव – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहला में जिला मुख्यालय का उद्घाटन होने के बावजूद अ.चौकी मुख्यालय की दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि मोहला में शासकीय भूमि अपर्याप्त है एवं वन विभाग की चयनित भूमि भवन निर्माण हेतु अब तक स्वीकृत नही है इसके साथ ही प्रस्तावित पर्याप्त शासकीय भूमि लगातार विवादों और जन असहयोग के चलते जिला मुख्यालय हेतु भवन निर्माण में बाधा बानी हुई है।
इन सभी बाधाओं को सुलझाते हुए अधिकारियों ने अ. चौकी के 100 एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तैयार किया है जो कि अंतिम प्रतिवेदन के रूप में देखा जा रहा है।









































